:
Breaking News

Bankipur Assembly Bypoll: आज उम्मीदवारों को मिलेगा चुनाव चिह्न, बांकीपुर उपचुनाव में तेज होगा प्रचार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आज सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे, जिसके बाद चुनाव प्रचार पूरी रफ्तार पकड़ लेगा।

पटना, 17 जुलाई। आलम की खबर: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब अहम मोड़ पर पहुंच गया है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही चुनावी मुकाबला पूरी तरह गति पकड़ लेगा और सभी उम्मीदवार अपने-अपने चुनाव निशान के साथ मतदाताओं के बीच प्रचार अभियान शुरू करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अंतिम उम्मीदवारों की सूची तैयार कर चुनाव आयोग को भेज दी गई है। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद अधिकृत चुनाव चिह्न जारी किए जाएंगे। इसके बाद इन्हीं चुनाव चिह्नों के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की बैलेट यूनिट तैयार की जाएगी। इस बार बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), जन सुराज सहित 17 राजनीतिक दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके अलावा आठ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश करेंगे। चुनाव चिह्न मिलने के बाद सभी उम्मीदवार जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभा, रोड शो, मोहल्ला बैठक और सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर तेजी से काम करेंगे। राजनीतिक दलों ने भी प्रचार अभियान को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पोस्टर, बैनर, पर्चे और डिजिटल प्रचार के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद तेज होगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बांकीपुर सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने वाला है। प्रमुख दलों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में हैं। ऐसे में चुनाव चिह्न मिलने के बाद चुनावी गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में जनसभाओं, चुनावी वादों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच बांकीपुर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म रहेगा।

चुनाव चिह्न के बाद बढ़ेगी चुनावी रफ्तार

चुनाव चिह्न किसी भी प्रत्याशी की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम होता है। इसके आवंटन के बाद प्रचार अभियान और तेज हो जाता है तथा मतदाताओं तक उम्मीदवार की पहचान स्पष्ट रूप से पहुंचती है। यही वजह है कि बांकीपुर उपचुनाव में शुक्रवार का दिन चुनावी दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

बिहार में इस साल पंचायत चुनाव टलने की तैयारी

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जमाबंदी रद्द करने पर सख्त टिप्पणी

पूर्णिया में 46 हजार रुपये रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *