:
Breaking News

समस्तीपुर में देर रात गोलीबारी: सरपंच पुत्र पर जानलेवा हमला!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर:विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब नरहन स्टेट पंचायत की सरपंच रेखा सिन्हा के पुत्र आदित्य राज उर्फ़ सोनू राज को अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। वारदात नरहन पुल के पास बांध पर हुई, जहां घात लगाए अपराधी सोनू के पहुंचते ही हमला कर फरार हो गए।

सीने में गोली, हालत नाजुक – परिजनों में दहशत

गोली सीधे सोनू के सीने को चीरती हुई निकल गई, जिसके बाद वह सड़क किनारे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उठाया और विभूतिपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

दोस्तों के साथ भोज में जा रहा था सोनू

घटना के समय सोनू अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर बैठकर बांध किनारे भोज खाने जा रहा था। बाइक सोनू खुद चला रहा था। जैसे ही वे एक दुकान के पास पहुंचे, तीन अपराधी पहले से ही अंधेरे में छिपे खड़े थे।
मौका मिलते ही अपराधियों ने सीने पर निशाना साधकर गोली चला दी और तुरंत फरार हो गए।

घायल युवक ने बताई पहचान – नाम लिया ‘राहुल उर्फ पंजाबी’

इलाज के दौरान सोनू ने पुलिस को बताया कि वह अपराधियों को जानता है। उसने गोली मारने वाले एक युवक की पहचान राहुल उर्फ पंजाबी के रूप में की है। पुलिस इस सुराग के आधार पर कार्रवाई तेज कर रही है।

गाँव में दहशत, पुलिस कर रही छापेमारी

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और रातभर इलाके में सर्च अभियान चलाया।

हालांकि अभी तक हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *