:
Breaking News

नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली कमान, NDA के 26 मंत्रियों ने ली शपथ,देखें पूरी सूची

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना, 20 नवंबर 2025: बिहार के गांधी मैदान में ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ, जब नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और NDA के प्रमुख नेता मौजूद रहे। नई सरकार में कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें 23 विधायक और 2 एमएलसी शामिल हैं। शपथ ग्रहण 11:30 बजे शुरू हुआ।

NDA कैबिनेट — कौन बना मंत्री?

बीजेपी (14): सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल।
जदयू (8): मोहम्मद जमा खान, लेसी सिंह, मदन सहनी, विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी।
लोजपा (2): संजय कुमार सिंह, संजय कुमार।
RLM (1): दीपक प्रकाश।
HAM (1): संतोष सुमन।

कौन हुए बाहर?

इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली: रत्नेश सदा, जयंत राज, शीला मंडल, महेश्वर हजारी, संतोश सिंह, जीवेश कुमार, केदार गुप्ता, कृष्णनंदन प्रसाद, हरी सहनी, जनक राम, राजू कुमार सिंह, नीतीश मिश्रा, नीरज सिंह, रेणु देवी, विजय मंडल, कृष्णा मंटू, मोती लाल प्रसाद, प्रेम कुमार।

पार्टीवार हिस्सा

बीजेपी (89 विधायक) के 16.8% विधायक मंत्री बने। जदयू (85) के 8.24%, लोजपा (19) के 10.52%, RLM (4) व HAM (5) से 1-1 मंत्री बनाए गए।

नेताओं की प्रतिक्रियाएँ

राजनाथ सिंह ने X पर लिखा—“नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को हार्दिक बधाई। PM मोदी के नेतृत्व में बिहार नई ऊँचाइयाँ छुएगा।”
जयंत सिंह ने कहा—“बिहार हमेशा देश को सामाजिक दिशा देता आया है, अब यह विकास की धुरी बनेगा।”

चुनाव परिणाम

14 नवंबर के नतीजों में NDA को बहुमत मिला: बीजेपी 89, जदयू 85, राजद 25, लोजपा 19, कांग्रेस 6, AIMIM 5, HAM 5, RLM 4।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *