:
Breaking News

Samastipur News: रोसड़ा में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी का भव्य स्वागत, कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar: समस्तीपुर के रोसड़ा में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का स्वागत किया गया। उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

समस्तीपुर, 18 जुलाई। आलम की खबर:बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र में आगमन पर शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं, शिक्षक संगठनों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मब्बी चौक स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रोसड़ा प्रखंड के मब्बी चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जदयू कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक मिथिला संस्कृति के अनुसार उपमुख्यमंत्री को पाग, चादर और पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और समाज के प्रति योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन सामाजिक न्याय और आम लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा है।

कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, प्रदेश नेता उमर फारूक, जिला महासचिव प्रवीण कुमार, जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव महतो, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह,पूर्व मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह, जेपी सेनानी रामदेव महतो, जदयू पार्टी के अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष नजमुल हुदा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।इसके बाद उपमुख्यमंत्री महुली पहुंचे, जहां राजकीय मध्य विद्यालय महुली के समीप शिक्षक संगठनों और विद्यालय परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल), पैक्स प्रतिनिधियों और शिक्षकों ने उन्हें पाग, चादर, पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक कुमार रजनीश ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के सफल और स्वस्थ जीवन की कामना की।

स्वागत समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

जननायक की धरती पर राजनीतिक संदेश और संगठन की मजबूती

जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रीय दौरे केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं होते, बल्कि इनके जरिए संगठन और जनता के बीच संवाद का रास्ता भी मजबूत होता है। रोसड़ा में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी इसी बात का संकेत है।

जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करना सामाजिक न्याय और जनसेवा के संदेश को दोहराने का अवसर भी रहा। वहीं शिक्षक संगठनों की ओर से सम्मान कार्यक्रम शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और सरकार के प्रयासों को लेकर संवाद का माध्यम बना।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *