:
Breaking News

उजियारपुर थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय सर्किल में शुक्रवार को पूलिस निरीक्षक द्वारा उजियारपुर थाना क्षेत्र के सभी लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में प्रत्येक मामले की प्रगति, जांच की स्थिति तथा लंबित मामलों के कारणों पर बिंदुवार चर्चा की गई।

पुलिस निरीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण तथा न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए लंबित कांडों का शीघ्र निपटान बेहद जरूरी है।निरीक्षक ने जांच में तेजी लाने, आरोपियों की गिरफ्तारी, केस डायरी अपडेट तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने हेतु तत्परता बरतने का आदेश भी दिया।

बैठक में थाना प्रभारी समेत सभी विवेचक उपस्थित थे। प्रशासन का मानना है कि नियमित समीक्षा और स्पष्ट दिशा-निर्देशों से पुलिसिंग में पारदर्शिता और कार्यक्षमता में और मजबूती आएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *