:
Breaking News

बिहार STF का बड़ा वार: मुठभेड़ के बाद 7 पिस्टल, नकदी और हथियार फैक्ट्री बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बेगूसराय।बिहार में अपराधियों का नेटवर्क कितना गहरा बैठा है, इसका ताज़ा और चौंकाने वाला खुलासा बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से हुआ है, जहां पुलिस मुठभेड़ के बाद एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया। बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वह पूरा गिरोह हिल गया, जो महीनों से अवैध हथियारों का कारोबार चला रहा था।

STF को मिला इनपुट—छह घंटे बाद खुल गया हथियारों का अड्डा

21 नवंबर 2025 की रात STF को इनपुट मिला कि साहेबपुर कमाल इलाके में हथियार तस्कर बड़े पैमाने पर देसी पिस्टल की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए STF और जिला पुलिस की टीम तुरंत रवाना हुई और इलाके को चारों तरफ से घेर लिया।

अपराधियों ने पुलिस देखते ही शुरू की फायरिंग, मुठभेड़ में सिरगिरोह घायल

जैसे ही छापामारी शुरू हुई, अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय गोली लगने से घायल हुआ और मौके पर ही दबोच लिया गया। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अभियुक्त की निशानदेही—घर के अंदर मिली ‘मिनी गन फैक्ट्री’

शिवदत्त राय की निशानदेही पर टीम जब शालीग्राम निवासी अमित कुमार गुप्ता के घर पहुंची, तो वहां जो मिला वह किसी बड़े औद्योगिक यूनिट से कम नहीं था—
एक पूरी अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री!जहां पिस्टल तैयार की जा रही थीं, मैगजीन भरी जा रही थी और भारी मात्रा में नकदी जमा थी।

बरामदगी जिसने हिला दिया पूरा जिला

07 देसी पिस्टल

01 अधनिर्मित पिस्टल

07 मैगजीन

₹3,70,000/- नकद

970 बोतल अवैध कफ सिरप (नशाखोरी में इस्तेमाल)

हथियार बनाने की मशीनें, औज़ार, और अन्य सामग्री

STF की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हथियार माफिया में हड़कंप

यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि STF की निगरानी में बिहार में चल रहे अवैध हथियार कारोबार का अब अंत निकट है। मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ बताता है कि अपराधी किस स्तर तक नेटवर्क फैला चुके थे और पुलिस किस दृढ़ता से इसे तोड़ने में लगी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *