:
Breaking News

विभूतिपुर में ज्वेलर्स दुकान में चोरी की वारदात

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

SP समस्तीपुर के निर्देश पर पुलिस ने रातों-रात जांच तेज की*
---------------------------------------
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर महावीर चौक स्थित झा जी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार देर रात राज लक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरी की एक घटना सामने आई। घटना के दौरान दुकान पर तैनात नेपाली मूल के नाइट वॉचमैन को चोरों ने बंधक बनाकर दुकान का ताला और तिजोरी का लॉक तोड़ दिया।दुकान के मालिक राजीव कुमार, निवासी मुस्तफापुर, के लिखित आवेदन पर विभूतिपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

 SP समस्तीपुर के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही SP समस्तीपुर के निर्देश पर देर रात ही पुलिस टीम हरकत में आ गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (दलसिंहसराय) ने रोसड़ा अंचल के पुलिस निरीक्षक और विभूतिपुर के अपर थानाध्यक्ष के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया।फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है, और तकनीकी व वैज्ञानिक जांच के आधार पर चोरों की पहचान में पुलिस गंभीरता से लगी है। CCTV फुटेज, फिंगरप्रिंट और एविडेंस एनालिसिस को प्राथमिकता पर रखा गया है।

पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाईं

SP के सख्त निर्देश पर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्धों पर निगरानी तेज की गई है।
थाना और अंचल स्तर पर अलग-अलग टीमों को लगाया गया है ताकि जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी हो सके।

पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया से लोगों में भरोसा

घटना के बाद जिस तेजी से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की, उससे स्थानीय लोगों में भी यह संदेश गया कि समस्तीपुर पुलिस चोरी की घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *