:
Breaking News

बांका में जनता दरबार: SP ने सुनी आम लोगों की तकलीफ़ें, अधिकारियों को मौके पर ही दिए सख्त निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बांका—शुक्रवार, 22 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक, बांका अपने कार्यालय कक्ष में आम जनता की समस्याएँ सुनने के लिए खुद मौजूद रहे। लोगों की भीड़, शिकायतों की गंभीरता और जनता की उम्मीद… सब कुछ SP के सामने खुलकर रखा गया—और SP ने भी एक-एक मुद्दे पर बिना समय गंवाए तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया।

 समस्याएँ भी सुनीं… समाधान का भरोसा भी दिया

जनता से संवाद के दौरान SP ने स्पष्ट कहा कि,किसी भी थाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

लोगों ने जमीन विवाद, छेड़खानी, आपसी मारपीट, पुलिस प्रतिक्रिया में देरी और मोहल्लों में बढ़ते असामाजिक तत्वों की शिकायतें रखीं। SP ने हर मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को तुरंत विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 SP के तेवर सख्त—थानों को मिली दो-टूक चेतावनी

SP बांका ने कई शिकायतों पर तुरंत पूछा—यह मामला अब तक लंबित क्यों है? कार्रवाई क्यों नहीं हुई?”

इसके बाद संबंधित थाने के अधिकारियों को मौके पर ही कॉल कर जवाब तलब किया गया।
SP ने साफ कहा कि देरी, ढिलाई और जनता की शिकायतों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी।

 जनता को राहत—‘अब हमारी बात कोई सुन रहा है’

SP के इस जन-सुनवाई कार्यक्रम से लोगों में राहत दिखी। कई लोगों ने कहा कि पहली बार उनकी शिकायतों को इतनी प्राथमिकता के साथ सुना गया।SP की सक्रिय पहल से आम जनता में यह संदेश गया कि
बांका पुलिस अब न केवल सुन रही है, बल्कि तेज़ी से कार्रवाई भी करेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *