:
Breaking News

बांका पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: अपहृता बरामद, कई कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, एसपी की सख्त निगरानी का असर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बांका: शनिवार को बांका पुलिस ने एसपी बांका के मजबूत नेतृत्व और कड़ी मॉनिटरिंग में पूरे जिले में एक के बाद एक कार्रवाई कर कई कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा।कटोरिया थाना कांड 357/25 में पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सुरक्षित बरामद करते हुए नामजद अभियुक्त छोटू यादव को गिरफ्तार किया, जो सूईया व कटोरिया थाना के 4 गंभीर कांडों में पहले से आरोपी था।जयपुर थाना ने नक्सली कनेक्शन वाले कुर्की वारंटी देवीलाल टुडू को गिरफ्तार किया।
शंभूगंज थाना ने महिषौता से दो NBW अभियुक्त, चंदन शर्मा और राम लखन शर्मा को पकड़ा।
बौंसी थाना ने कांड 237/25 के प्राथमिक अभियुक्त मृत्युंजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ 392, 399, 402, आर्म्स एक्ट व BNS के 5 पुराने गंभीर कांड दर्ज हैं।बंधुआकुरावा थाना ने जंगलपुरा में छापेमारी कर जोसाफ मरांडी को 100 किलो जावा महुआ वेस्ट और 15 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया।
कटोरिया में गुप्त सूचना पर जामुन राय को देशी कट्टा के साथ पकड़ा गया, जिसके खिलाफ कटोरिया थाने में हिंसा और लूटपाट के दो आपराधिक कांड पहले से दर्ज हैं।
इन सभी कार्रवाइयों के पीछे एसपी बांका की सख्त रणनीति और निरंतर फील्ड मॉनिटरिंग की साफ छाप दिखाई देती है। जिलेभर की पुलिस टीमों ने उनकी दिशा-निर्देश के तहत जिस तेजी और मजबूती से ऑपरेशन चलाया, उसने अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि बांका में अपराध के लिए कोई जगह नहीं।
एसपी के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की पकड़ और जनता का भरोसा दोनों मजबूत हुआ है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *