:
Breaking News

सिवान SP की सख़्त कार्रवाई: मानव तस्करी पर सबसे बड़ी चोट, 14 नाबालिग बालिकाएँ मुक्त — 4 आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सिवान:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर सिवान पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मानव तस्करी और शोषण के गोरखधंधे पर बड़ा प्रहार किया है।
शुक्रवार को भगवानपुर हाट और लकड़ीनबीगंज थाना क्षेत्र में संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों पर की गई रणनीतिक घेराबंदी और ताबड़तोड़ छापेमारी में पुलिस ने वह कर दिखाया जिसे लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से आशान्वित थे।

छापेमारी के दौरान जबरन प्रताड़ित कर नचाई जा रही 14 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। इनमें —

पश्चिम बंगाल – 09

उत्तर प्रदेश – 01

उड़ीसा – 02

बिहार – 02
की बालिकाएँ शामिल हैं।


मानव व्यापार और शोषण में शामिल 4 आर्केस्ट्रा संचालकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूरे मामले में महिला थाना सिवान में कांड सं. 78/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि सिवान SP ने खुद मॉनिटरिंग कर कार्रवाई को अंजाम तक पहुँचाया। नतीजा— जिले में चल रहे अवैध आर्केस्ट्रा और तस्करी के रैकेट पर अब तक का सबसे बड़ा शिकंजा कसा गया है।स्थानीय लोगों ने भी माना कि SP की कड़क निगरानी और संवेदनशील पुलिसिंग ने अनगिनत बच्चियों को एक भयावह चक्र से बचा लिया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *