:
Breaking News

Samastipur News: समस्तीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1575 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्करों की तलाश जारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक से 1575 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

समस्तीपुर, 30 जुलाई। आलम की खबर: समस्तीपुर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक ट्रक से 1575 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मिली। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुसरीघरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर ग्राम रूपौली बनधारा टोला के समीप छापेमारी की। इस दौरान एक ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके से ट्रक सहित कुल 1575 लीटर विदेशी शराब जब्त कर ली।

इस मामले में मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 122/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार जब्त ट्रक को कब्जे में लेकर शराब की खेप को सुरक्षित रखा गया है। वहीं नामजद एवं अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई जा रही थी और इसकी आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जानी थी।

समस्तीपुर पुलिस का कहना है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बरामदगी:

01 ट्रक

1575 लीटर विदेशी शराब

यह भी पढ़ें:

समस्तीपुर में नशा मुक्त युवा अभियान की शुरुआत

समस्तीपुर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *