:
Breaking News

दरभंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: प्रधानमंत्री–मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला युवक गुजरात से गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पहली बार सबसे कम उम्र में विधायक बनीं मैथिली ठाकुर के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले युवक को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के उजैना गांव निवासी पंकज कुमार यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पंकज ने “Pankaj Yadav Official” नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक आपत्तिजनक फोटो और रील पोस्ट की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने तत्काल साइबर थाना को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।

साइबर थाना टीम ने इंस्टाग्राम आईडी का लोकेशन ट्रेस किया, जिसमें पता चला कि पंकज गुजरात के जामनगर में है। सूचना मिलते ही दरभंगा पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई में जामनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने की है।

पता चला है कि पंकज गुजरात की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और हाल ही में पिता के निधन पर वह अपने गांव आया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह वापस नौकरी पर लौट गया था।

दरभंगा पुलिस की टीम आरोपी को गुजरात से लाने के लिए रवाना हो चुकी है। जिला पुलिस का कहना है कि पंकज से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जाएगा कि उसने यह आपत्तिजनक पोस्ट क्यों और किसके उकसावे पर की।

सोशल मीडिया पर गलत और भड़काऊ सामग्री डालने वालों को दरभंगा पुलिस ने साफ संदेश दिया है—कानून तुरंत पकड़ लेता है, चाहे आरोपी कहीं भी क्यों न हो।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *