:
Breaking News

चाय की दुकान: बिहार की राजनीति का असली डायग्नोज सेंटर, जहां जनता की नब्ज सबसे साफ पढ़ी जाती है

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम प्रधान संपादक 
alamkikhabar.com
बिहार की राजनीति को समझना हो तो बड़े-बड़े सेमिनार, बैठकें या नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने की जरूरत नहीं—बस किसी नुक्कड़ की चाय की दुकान पर खड़े हो जाइए।
डॉक्टर बीमारियों की पहचान के लिए स्टेथोस्कोप लगाते हैं, लेकिन राजनीति की बीमारी, बेचैनी, उम्मीद और गुस्सा समझना हो तो उबलती चाय की भाप ही सबसे बड़ा स्टेथोस्कोप बन जाती है।

जहां चाय है, वहीं असली सर्वे है

चाय की दुकान ही वह जगह है जहां आम आदमी बिना लाग-लपेट अपनी बात कहता है।किस पार्टी की हवा है, कौन नेता फिसड्डी साबित हो रहा है, किसकी छवि सुधर रही है—ये सब आपको टीवी पर नहीं, तीन दोस्तों की चाय पर होने वाली बहस में मिल जाएगा।यहां न कोई ‘सैंपल साइज’ चाहिए, न कोई सर्वे एजेंसी।
लोग खुद ही बताते हैं,काम हुआ कि नहीं?महंगाई कब कम होगी?”
“नेता चुनाव जीतकर गायब क्यों हो जाता है?यही चर्चा असली राजनीतिक नब्ज है।

नेता का रिपोर्ट कार्ड पहले यहीं फेल या पास होता है

चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी पार्टियां करोड़ों खर्च कर के माहौल का अंदाजा लगाती हैं,लेकिन असली फीडबैक सेंटर वही चाय ठेला है, जहां कोई नेता आए तो उसके सामने भी लोग बोलने से नहीं डरते।

यहां नेताओं की इमेज बनती भी है और बिगड़ती भी।किसी नेता का विकास दिखता नहीं? तो चाय की चुस्की में ही लोग कहते मिल जाएंगे,अरे, काम ही नहीं किये, अगली बार वोट नहीं।और कोई अच्छा काम करे तो वही दुकान तालियां भी बजा देती है।

राजनीति का थर्मामीटर है चाय की दुकान

बिहार में आज भी छोटे से गांव से लेकर बड़े कस्बे तक,हर जगह चाय ही वह थर्मामीटर है, जो बताता है कि जनता की गर्मी किस तरफ है और ठंडक किस तरफ।इसलिए कहा जाता है,राजनीति जाननी है तो चाय वाले से बात करो, नेता से नहीं।”

नतीजा साफ

चाय की दुकान सिर्फ चाय बेचने की जगह नहीं,यह जनता की आवाज़, उनकी भावना, गुस्से, उम्मीदों और फैसलों का जीवंत न्यूज़रूम है।

राजनीति का असली डायग्नोज भी यहीं होता है,और सरकार का असली रिपोर्ट कार्ड भी यहीं तैयार होता है।

चाय की दुकान—जहां जनता बोलती है और राजनीति सुनती है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *