:
Breaking News

मथुरापुर में हादसे के बाद बवाल, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात पटरी पर… गुम पिस्टल को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा, पुलिस ने बताया– “हर बिंदु पर निगरानी, कोई चूक नहीं”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर।मथुरापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात काली मंदिर के पास ट्रैक्टर–मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत ने पूरे इलाके का माहौल भारी कर दिया। एकद्वारी निवासी मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को बंधक बना डाला।

लेकिन तनाव तब बढ़ गया जब पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर चालक को अपनी अभिरक्षा में लेने लगी। भीड़ के उग्र रुख ने स्थिति को संवेदनशील बना दिया—धक्का-मुक्की, नोकझोंक और अफरा-तफरी के बीच डायल–112 पर तैनात पु०अ०नि० वाजीत खान का सरकारी पिस्टल गिर गया।

सोशल मीडिया पर “पिस्टल गायब” को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उछलने लगीं, लेकिन मौके की हकीकत बिल्कुल अलग है—पुलिस ने रातोंरात इलाके की घेराबंदी की, तलाशी अभियान तेज किया और हर शक़ की बारीकी से जांच शुरू कर दी।

अफवाहों के विपरीत पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है—
“पिस्टल की बरामदगी हमारी प्राथमिकता है, लेकिन उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हर कोशिश पर तुरंत नकेल कसना। कोई भी गलत सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई तय है।”

घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने से लेकर शांत माहौल बहाल करने तक हर स्तर पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई दिखी है।

वर्तमान में क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और पुलिस लगातार गश्ती एवं तलाशी अभियान में जुटी है।हादसा भले दुखद रहा हो, लेकिन तनावपूर्ण माहौल में भी पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और सख़्त मॉनिटरिंग से यह साफ दिख गया कि अफवाहों से नहीं, सिर्फ कार्रवाई से ही स्थिति संभलती है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

XiWrNwlvWSKpqSpKPvyHmt

auHEMBSxGCUHJpcoduF