:
Breaking News

“जिले में SP की धमक—चौकीदारों को सख्त निर्देश, अपराध पर जीरो टॉलरेंस”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अरवल जिले में रविवार को पुलिस अधीक्षक, अरवल के कड़े एवं स्पष्ट निर्देश पर जिले के सभी थाना परिसरों में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया।
SP साहब की सतर्कता और अपराध पर शून्य सहनशीलता की नीति का असर इस परेड में साफ दिखा।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल ने परेड में मौजूद सभी चौकीदारों को अपराध पर तत्काल प्रतिक्रिया, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और क्षेत्र में सक्रिय हर तरह की संदिग्ध हलचल पर पैनी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

चौकीदारों को साफ शब्दों में बताया गया कि SP अरवल के निर्देशानुसार अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रत्येक चौकीदार को अपने क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही और संभावित आपराधिक मंसूबों पर चौबीसों घंटे नजर रखने का आदेश दिया गया है।

SP अरवल के नेतृत्व में जिला पुलिस ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि अपराध पर सख्त कार्रवाई और मजबूत चौकसी अब जिले की प्राथमिकता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *