:
Breaking News

मंत्रिमंडल बंटवारे के बाद राजनीति गरम: नीतीश कुमार की पुरानी सीख याद कर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, बेटे को मंत्री बनाने पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे के बाद सियासत एक बार फिर तेज़ हो गई है। राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख और सांसद उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार निशाने पर हैं। वजह—उनके बेटे दीपक प्रकाश को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जाना। परिवारवाद के आरोपों के बीच कुशवाहा ने X पर एक ऐसी पोस्ट की है जिसने सियासी हलचल और बढ़ा दी है।

उन्होंने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश कुमार को टैग कर लिखा,
“कभी-कभी बड़ों की कही बात याद कर लेनी चाहिए… न जाने क्यों आज बड़े भाई नीतीश कुमार की एक बात याद आ गई।”
इसके साथ उन्होंने नीतीश कुमार का वो पुराना कथन भी शेयर किया—
“खाना खाते वक़्त मक्खियाँ भनभनाएंगी… चिंता न करें। बाएँ हाथ से भगाते रहिए, दाएँ से खाते रहिए।”

कुशवाहा की यह पोस्ट सीधे-सीधे उनके खिलाफ उठ रही आलोचनाओं पर तंज मानी जा रही है।

परिवारवाद के आरोपों के बीच कुशवाहा की सफाई

नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किए गए दीपक प्रकाश अभी विधायक भी नहीं हैं। ऐसे में एनडीए के कुछ नेता व विपक्ष लगातार कुशवाहा को घेर रहे हैं। विपक्ष इस नियुक्ति को “खालिस परिवारवाद” करार दे रहा है, जबकि कुशवाहा ने इसे पार्टी की मजबूती का हिस्सा बताया है।

उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि“पार्टी के अस्तित्व और भविष्य को बचाने के लिए यह कदम जरूरी था।”

पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक गर्मी

कुशवाहा के तंज वाले पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएँ तेज़ हो गई हैं। NDA के भीतर भी कई नेता इस मुद्दे पर असहज दिख रहे हैं, जबकि RJD सहित विपक्ष लगातार इस फैसले को निशाना बना रहा है।
कुशवाहा का बयान और उनका “नीतीश को टैग” करना यह संकेत देता है कि वे विरोधियों की परवाह किए बिना अपनी राजनीतिक रणनीति पर कायम रहेंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *