:
Breaking News

24 नवम्बर 2025 – विकास रफ्तार पर नीतीश, राजनीति को किनारे रख किया उद्योगों का ग्राउंड रिव्यू

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया है कि वे राजनीतिक शोर-शराबे में पड़ने के बजाय विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर फोकस कर रहे हैं। सोमवार 24 नवम्बर 2025 को मुख्यमंत्री हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने एक-एक यूनिट में जाकर उत्पादन और रोजगार की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

नीतीश कुमार सबसे पहले ब्रिटानिया बिस्कुट निर्माण इकाई पहुँचे। यहां उत्पादन प्रक्रिया, मशीनरी, गुणवत्ता और रोजगार से जुड़े पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद सीएम जूता निर्माण फैक्ट्री और न्यू जील फ़ैशन वियर पहुंचे, जहाँ बड़ी संख्या में महिलाएं काम करती हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बातचीत कर उनकी जरूरतों और सुझावों को सुना।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि “उद्योगों के सुचारु संचालन में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। रोजगार सृजन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उनके साथ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बीते रविवार को भी सीएम ने लगातार फील्ड विजिट किए थे—पटना के दारोगा राय पथ स्थित नए एमएलए आवास परिसर का निरीक्षण और जेपी गंगा पथ के सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की। दो दिनों में लगातार चौथे स्थल का दौरा कर नीतीश कुमार ने संदेश दे दिया है कि “बिहार में विकास अब रफ्तार पकड़ेगा।”

उधर चुनावी हार से उबरने की बजाय विपक्ष साजिश का आरोप लगाने में व्यस्त है, लेकिन मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को महत्व देने के बजाय काम पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। नई सरकार के शुरुआती दिनों में ही उनका यह सक्रिय दौरा बताता है कि आने वाले समय में बिहार में उद्योग और बुनियादी ढांचा दोनों पर तेजी से काम होगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *