:
Breaking News

बिहार में नई टीम ने संभाली कमान: विजय सिन्हा से लेकर नितिन नवीन तक मंत्रियों ने शुरू किया ‘एक्शन मोड’

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सोमवार को कई मंत्रियों ने औपचारिक रूप से पदभार संभालते ही अपने-अपने विभागों को चुस्त-दुरुस्त करने का संकेत दे दिया। उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिम्मेदारी ग्रहण करते ही साफ कहा“भू-माफिया पर सरकार की निगाह सबसे पहले होगी। विभाग में माफियागिरी नहीं चलेगी।”

विजय सिन्हा ने बताया कि विभाग की व्यापक समीक्षा की तैयारी चल रही है। इसके बाद नई कार्ययोजना तय होगी। उन्होंने जमीन संबंधित कार्यों—लगान, म्यूटेशन और अंचल स्तर पर फैली गड़बड़ियों—पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात भी स्पष्ट कर दी।जिसने घपला किया, वो बचेगा नहीं,उन्होंने सख्त लहजे में कहा।

सुरेंद्र मेहता ने पंडित संग प्रवेश किया दफ्तर, पशुपालकों के हित को बताया प्राथमिकता

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में सुरेंद्र मेहता ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया। अधिकारियों ने उनका स्वागत किया, वहीं मेहता ने कहा कि मत्स्यजीवी समुदाय और पशुपालन से जुड़े लाखों परिवारों के लिए वह ठोस और असरदार कदम उठाने वाले हैं।

‘कौशल और श्रमिक कल्याण’ पर फोकस—संजय टाइगर की एंट्री

श्रम संसाधन विभाग के नए मंत्री संजय सिंह टाइगर ने पदभार लेते ही संकेत दिया कि बिहार में कौशल विकास और श्रमिकों की सुरक्षा—दोनों उनके एजेंडे में सबसे ऊपर रहेंगे।उन्होंने कहा, “समीक्षा के बाद प्राथमिकताएं तय होंगी, ताकि योजनाओं को जमीन पर उतारा जा सके।”

पथ निर्माण विभाग की कमान संभालते ही नितिन नवीन का बड़ा संकल्प

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने भी जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सड़कों के लिए जो सपना देखा है, उसे तय समयसीमा में पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प भी दोहराया

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *