:
Breaking News

बिहार में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत: नए साल में 150 से अधिक नए पावर सब-स्टेशन बनेंगे, निविदा प्रक्रिया पूरी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नई सरकार के गठन के बाद ऊर्जा विभाग ने सबसे पहले जिस मोर्चे पर फोकस किया है, वह है—“बिना बाधा के बेहतर बिजली आपूर्ति”. विभाग ने अगले साल पूरे बिहार में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा अपग्रेड देने की योजना शुरू कर दी है। इसके तहत 150 से ज्यादा नए पावर सब-स्टेशन बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है और इन सभी के लिए निविदाएं जारी कर दी गई हैं।

दक्षिण बिहार में 76 और उत्तर बिहार में 80 नए सब-स्टेशन

ऊर्जा विभाग के सूत्रों के मुताबिक,

एसबीपीडीसीएल दक्षिण बिहार क्षेत्र में 76 सब-स्टेशन बनाएगा,

जबकि एनबीपीडीसीएल उत्तर बिहार में 80 सब-स्टेशन का निर्माण कराएगा।

पटना और आसपास के इलाकों में भी करीब एक दर्जन नए सब-स्टेशन शामिल हैं, जिससे राजधानी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।

'प्रगति यात्रा' के दौरान नीतीश कुमार की घोषणा पर अब तेज हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान कई जिलों में फीडबैक लेते हुए नए सब-स्टेशन बनाने की जरूरत को सार्वजनिक मंचों पर स्वीकार किया था। बाद में राज्य कैबिनेट ने इन योजनाओं को मंजूरी दी, जिसके बाद बिजली कंपनियों ने एक साथ बड़ी संख्या में निर्माण कार्यों की निविदा जारी कर दी।

लक्ष्य है कि जून–जुलाई 2026 तक अधिकांश सब-स्टेशन तैयार कर दिए जाएं, ताकि गर्मी और बारिश के मौसम में भी उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिल सके।

क्यों पड़ी नए सब-स्टेशन की जरूरत?

बिजली कंपनियों का कहना है कि कई नए विकसित बस्तियों और विस्तार वाले इलाकों में समस्या यह थी कि मौजूदा सब-स्टेशन काफी दूर थे। दूरी बढ़ने से:

वोल्टेज ड्रॉप की दिक्कतें आती थीं,

शिकायतें बढ़ती थीं,

फॉल्ट सुधारने में समय लगता था,

और निर्बाध बिजली सुनिश्चित करना मुश्किल हो जाता था।

इसी वजह से यह बड़ा फैसला लिया गया कि जहां आबादी बढ़ी है, वहां स्थानीय स्तर पर नए सब-स्टेशन बनाए जाएं।इनके बन जाने से नए इलाकों को क्वालिटी पावर, तेज समाधान और बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *