:
Breaking News

“थाने से नहीं, सीधे SP से! समस्तीपुर में जन–दरबार बना लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर।जिले में पुलिस–प्रशासन को अधिक जवाबदेह और संवेदनशील बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह लगातार नए मानक स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे हर कार्यदिवस को पुलिस कार्यालय, समस्तीपुर में जन–दरबार आयोजित कर रहे हैं, जहां आम लोगों की शिकायतें न केवल सुनी जा रही हैं, बल्कि मौके पर ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की इस पहल से लोगों के बीच भरोसा बढ़ा है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले फरियादियों का कहना है कि SP स्तर पर सीधे सुनवाई होने से उनकी समस्याओं का समाधान काफी तेजी से हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने आज जन–दरबार में पहुंचे लोगों की समस्याओं को शांतिपूर्वक सुना और प्रत्येक मामले पर संबंधित थानेदार एवं विभागीय पदाधिकारियों को तत्काल, समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई का निर्देश दिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि“जनता की समस्या का समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

जन–दरबार में भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, सड़क हादसे, आपराधिक मामले, पुलिस की उदासीनता सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं, जिन पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने, जांच तेज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए गए।

जिले भर में इस पहल को लेकर सराहना हो रही है। जन–दरबार ने न केवल पुलिस–जनता के बीच की दूरी कम की है, बल्कि यह संदेश भी दिया है कि समस्तीपुर पुलिस अब पूरी तरह समस्याओं के त्वरित निपटारे के मोड में है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *