:
Breaking News

समस्तीपुर में बड़ा एक्शन: बिथान पुलिस की छापेमारी में 922 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त, SP के निर्देश पर ऑपरेशन सफल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर।
जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ समस्तीपुर पुलिस लगातार सख्त रुख अख्तियार किए हुए है। इसी अभियान के तहत बिथान थाना पुलिस ने पुसहो इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 922.32 लीटर विदेशी शराब बरामद की है, जो हाल के दिनों में सबसे बड़ी जब्ती में से एक मानी जा रही है।

बताते चलें कि, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के सख्त निर्देश और जीरो–टॉलरेंस नीति के तहत की गई।SP सिंह ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार प्रहार तेज करने के निर्देश दिए थे, जिसका असर अब स्पष्ट दिखने लगा है।

बिथान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया और छापामारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की। पुलिस टीम के अनुसार, शराब नेटवर्क का दायरा बड़ा है और इसके पीछे सक्रिय गिरोह की पहचान की जा रही है। कई संदिग्धों पर निगाह रखी गई है तथा गिरफ्तारी अभियान जारी है।

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि—समस्तीपुर में अवैध शराब कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। हर थाना क्षेत्र में सतत निगरानी, छापेमारी और गिरोह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”

इस हाई–प्रोफाइल कार्रवाई ने न केवल शराब नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है, बल्कि यह भी दिखा दिया है कि समस्तीपुर पुलिस अब हर स्तर पर माफिया–विरोधी मोड में पूरी तरह सक्रिय है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *