:
Breaking News

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में बड़ा धमाका: कचरा साफ़ करते समय फटा केमिकल कंटेनर, कई मजदूर गंभीर रूप से जख्मी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर।
केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कैंपस में सोमवार को अचानक हुए तेज विस्फोट से हड़कंप मच गया। प्लांट पैथोलॉजी विभाग और लाइब्रेरी भवन के बीच जमा पुराने कचरे की सफाई चल रही थी, तभी कचरे के ढेर से जोरदार धमाका हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्फोट एसिड या किसी रासायनिक कंटेनर के फटने से हुआ है।

धमाका इतना शक्तिशाली था कि पास में काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो मजदूरों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है और उन्हें रेफर कर दिया गया है।

विस्फोट के बाद विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। सुरक्षा व्यवस्था बहाल करते हुए प्रशासन ने पूरे प्रभावित क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और विस्फोट के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती संभावना यह है कि कचरे में पड़ा कोई पुराना रसायन प्रतिक्रिया कर गया हो।

इसी बीच पूसा थाना अध्यक्ष ने दूरभाष पर बताया कि सभी घायल मजदूरों का इलाज तेजी से चल रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है।

घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागों में पुराने रासायनिक पदार्थों और शोध सामग्री के सुरक्षित निस्तारण को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। पूसा थाना पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *