:
Breaking News

बिहार में ठंड दस्तक दे चुकी है: कोहरा घना, हवा ज़हरीली… IMD ने बढ़ाई चिंता!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार में सर्दियों का असर अब साफ दिखने लगा है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने तापमान में एकाएक गिरावट ला दी है, वहीं सुबह-शाम घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है, जबकि रात का पारा कुछ जगहों पर 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।सुबह के वक्त घने कोहरे से विजिबिलिटी 600 मीटर तक सिमटने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात दोनों प्रभावित होंगे।

प्रदूषण ने बढ़ाई सांसों की दिक्कत, हाजीपुर फिर सबसे प्रदूषित इलाकों में शामिल

ठंड के साथ बिहार में प्रदूषण का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हाजीपुर जो पहले भी प्रदूषण को लेकर सुर्खियों में रहा है—ने एक बार फिर चिंताजनक स्तर छू लिया है। यहाँ का AQI 212 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
पटना की हवा भी राहत नहीं दे रही। राजधानी में सोमवार सुबह AQI 188 रिकॉर्ड किया गया।सबसे खतरनाक स्तर नरकटियागंज में पाया गया, जहाँ वायु गुणवत्ता सूचकांक 480 तक पहुंच गया—यह स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है।

डॉक्टरों के मुताबिक, बिहार में बढ़ते प्रदूषण के कारण अस्थमा, सांस की दिक्कत, एलर्जी और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

कहाँ सबसे ज्यादा ठंड, कहाँ अभी भी गर्मी?तापमान के लिहाज से बिहार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला फारबिसगंज में सबसे ज्यादा तापमान 31.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।वहीं किशनगंज में बिहार की सबसे ठंडी रात—12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।पूर्णिया, गया और उत्तर बिहार के कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे।

27–28 नवंबर को बारिश की संभावना

IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो-प्रेशर सिस्टम का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है। राज्य में 27 और 28 नवंबर को हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।दिन में हल्की धूप तो निकल रही है, लेकिन अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

दिसंबर के पहले हफ्ते में कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना तो है, लेकिन तत्काल फिलहाल—राज्य अगले तीन दिनों तक ठंडी हवाओं और स्मॉग के बीच जूझेगा।

लोगों और किसानों के लिए अलर्ट

सुबह और देर शाम बाहर निकलने से बचें

मास्क का उपयोग करें

गर्म कपड़े पहनें

कोहरे में वाहन की स्पीड कम रखें

किसान फसलों को ओस और पाला से बचाने के उपाय करें

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *