:
Breaking News

नीतीश सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो अफसर बने CM के आप्त सचिव; तीन IAS को मिली अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दो बिहार प्रशासनिक सेवा (BPS) अधिकारियों—प्रमोद कुमार और कौशलेंद्र कुमार—को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आप्त सचिव नियुक्त किया है। दोनों अधिकारी पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे और अब उनकी सेवाएं कैबिनेट सचिवालय विभाग को सौंप दी गई हैं। आप्त सचिव पद पर नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अलग अधिसूचना जारी की जाएगी।

इधर राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष और साथ ही वित्त व पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे आनंद किशोर को प्रोन्नति देकर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसी तरह योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के सेंथिल कुमार और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव एच.आर. श्रीनिवास को भी अपर मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

सरकार के इस फेरबदल को आने वाले दिनों में प्रशासनिक कामकाज को गति देने और शीर्ष स्तर पर समन्वय मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *