:
Breaking News

नीतीश की दसवीं पारी में नई सरकार की पहली बड़ी परीक्षा आज, कैबिनेट बैठक में होंगे अहम फैसले

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार में सत्ता की नई रूपरेखा बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी दसवीं पारी की पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शपथ ग्रहण के 24 घंटे के भीतर बुलाई गई यह बैठक कई बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक फैसलों की जमीन तैयार करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तारीख पर मुहर लग सकती है। चर्चा है कि सत्र 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चल सकता है। सभी 243 नए विधायकों को शपथ दिलाने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। इसके लिए 17वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।

उधर, सरकार के गठन के बाद मंत्री भी तेजी से अपनी जिम्मेदारियां संभालने में जुट गए हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज औपचारिक तौर पर गृह विभाग की कमान सँभालेंगे। उनके साथ मंत्रियों—रामकृपाल यादव, मंगल पांडेय, प्रमोद कुमार, संजय सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह—को भी अपने-अपने विभागों में कार्यभार ग्रहण करना है।

नई सरकार की इस पहली बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यही बैठक आने वाले दिनों में सरकार की प्राथमिकताओं और कामकाज की दिशा तय करेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *