:
Breaking News

मधुबनी में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: गुप्त चैंबर वाली कार से 32 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मुजफ्फरपुर डीआरआई को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मधुबनी जिले के कोसी टोल प्लाजा के पास जांच के दौरान टीम ने एक कार से 32 किलो गांजा जब्त किया। खास बात यह रही कि तस्करों ने खेप को वाहन में बने गुप्त चैंबरनुमा बॉक्स के भीतर छिपा रखा था।

इस कार्रवाई में पश्चिम बंगाल के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क के बाकी लोगों तक पहुंचा जा सके।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

डीआरआई को पहले से ही इनपुट मिला था कि बिहार की ओर भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप भेजी जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने कोसी टोल प्लाजा क्षेत्र में वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर छिपा हुआ गांजा मिला।

कार में बनाया गया था खास सीक्रेट बॉक्स

जांच में पता चला कि तस्करों ने तस्करी के लिए कार में विशेष रूप से एक सीक्रेट कम्पार्टमेंट तैयार कराया था, जिसमें गांजे के कई बंडल पैक कर रखे गए थे। यह वही रूट है, जहां 23 अगस्त को डीआरआई ने एक कंटेनर से 225 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ जारी, नेटवर्क खंगाल रही टीम

दोनों गिरफ्तार तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर डीआरआई आगे की कार्रवाई में जुटी है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि खेप कहां-कहां सप्लाई होनी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

मधुबनी और सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही इन जब्ती कार्रवाईयों से तस्कर नेटवर्क पर डीआरआई का शिकंजा और सख्त होता दिख रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *