:
Breaking News

जयनगर में दिनदहाड़े बड़ी लूट: पेट्रोल पंप कर्मी से 8.5 लाख रुपये लूटकर नेपाल भागे बाइक सवार अपराधी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मधुबनी जिले के जयनगर में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी लूट को अंजाम देकर पुलिस को कड़ा चुनौती दे दी। बस स्टैंड के पास बाइक से पहुंचे दो हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी पर बंदूक तानकर करीब 8.5 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

घटना उस समय हुई जब बेला स्थित कमला पुल के पास दो पेट्रोल पंपों—पदमा और कमला पुल—की दिनभर की बिक्री का पैसा लेकर कर्मचारी दीपक कुमार बैंक जा रहा था। तभी अपराधियों ने उसके बैग से नकदी छीन ली।

पुलिस मौके पर, तलाश तेज

घटना की सूचना मिलते ही जयनगर डीएसपी राघव दयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इलाके में लगातार छापेमारी जारी है।

नेपाल सीमा की ओर भागे अपराधी

सूत्रों के मुताबिक, वारदात के बाद अपराधी नेपाल की ओर भाग निकले, जिससे पुलिस ने सीमा पर नाकेबंदी बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा होने के कारण पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच सख्त कर चुकी है।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों के बीच इस घटना को लेकर दहशत है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *