:
Breaking News

“हरिहरनाथ मंदिर में पूजा के बाद सम्राट चौधरी ने संभाला गृह विभाग, बोले—बिहार का सुशासन मॉडल जारी रहेगा”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना.
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के कामकाज संभालने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रदेश के नए गृहमंत्री सम्राट चौधरी आज आधिकारिक रूप से गृह विभाग का दायित्व संभालने जा रहे हैं। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर में महादेव का आशीर्वाद लिया और राज्य की शांति–व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प जताया।

पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था किसी भी हालत में से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सुशासन की जो परंपरा बनी है, वह और मजबूत होगी।

उन्होंने हाल के दिनों में उठी ‘यूपी मॉडल’ की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार का अपना प्रशासनिक ढांचा और अपनी कार्यशैली है। “यहाँ सुशासन मॉडल पहले से मौजूद है और इसे और तेज़ी के साथ लागू किया जाएगा। अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी,” उन्होंने कहा।

गृहमंत्री ने संकेत दिया कि विभागीय बैठकों, सुरक्षा समीक्षा और कानून-व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई के साथ वे आज से ही कामकाज में गति ला देंगे। नई सरकार के शुरुआती दिनों में जितनी तेजी दिखाई दे रही है, उससे यह साफ है कि आने वाले समय में पुलिस प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था और गृह विभाग से जुड़े कई बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।

सम्राट चौधरी के विभाग संभालते ही उम्मीदें जताई जा रही हैं कि वह कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त और निर्णायक भूमिका निभाएँगे, जिससे राज्य में सुशासन की गति और मजबूत हो सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *