:
Breaking News

“समस्तीपुर में फर्जी लूट की साजिश बेनकाब: एसपी ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, नकदी बरामद”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर/ कल्याणपुर में कथित लूट की शिकायत पर जिस तेज़ी और प्रोफेशनल तरीके से पुलिस ने कार्रवाई की, उसने पूरे जिले में समस्तीपुर पुलिस की जांच क्षमता का मजबूत उदाहरण पेश किया है। आज पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का विस्तार से खुलासा किया और बताया कि यह लूट नहीं, बल्कि चालक द्वारा रची गई सुनियोजित फर्जी कहानी थी।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को पिकअप चालक राहुल कुमार ने रिपोर्ट दी थी कि कल्याणपुर चौक के पास चार अपराधियों ने 1.50 लाख रुपये लूट लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चालक के बयान की गहराई से जांच की। प्रारंभिक जांच में ही पूरा मामला संदिग्ध पाया गया।

सख्ती से पूछताछ के बाद चालक राहुल ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी विवेक कुमार और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रकम गबन करने की साजिश रची थी। पुलिस की चुस्त कार्रवाई से झूठी कहानी तुरंत बेनकाब हो गई।

एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान विवेक कुमार के घर से ₹1,33,800 नकद तथा घटना में प्रयुक्त आईफोन–15 बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी लक्की कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है।

एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य बिंदु

मामला लूट नहीं, बल्कि चालक द्वारा रची गई फर्जी पटकथा

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से मामला खुला

₹1.33 लाख बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

तीसरे आरोपी की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी

अपराध और फर्जी FIR पर जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई


एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि कल्याणपुर पुलिस टीम ने जिस गति और सटीकता से केस का खुलासा किया है, वह जिले में पुलिसिंग के मजबूत इरादों और निष्पक्ष कार्रवाई का प्रमाण है। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए स्पष्ट संदेश दिया—
“अपराध, गबन और फर्जी कहानी गढ़ने वालों के लिए समस्तीपुर में कोई जगह नहीं है।”

जांच टीम

पु०अ०नि० ममता कुमारी

पु०अ०नि० गुड्डू कुमार

स०अ०नि० सुबोध कुमार

चालक हवलदार सुशील कुमार

चौकीदार रामसुमारी देवी

चौकीदार सुनील कुमार

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *