:
Breaking News

समस्तीपुर से बड़ी खबर | एसटीएफ–पटोरी थाना की संयुक्त कार्रवाई में 10 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर पुलिस ने एक बार फिर जिले में अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि कानून के शिकंजे से कोई बच नहीं सकता। पुलिस अधीक्षक अर्विंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में चल रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत एसटीएफ और पटोरी थाना की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

संयुक्त छापेमारी के दौरान 10 हजार के ईनामी कुख्यात अपराधकर्मी राकेश कुमार उर्फ अक्के, पिता–राजबल्लभ राय, निवासी–धमौन, को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी पटोरी थाना कांड संख्या 53/24, दिनांक 09.02.24, धारा 392/411 भादवि में वांछित था।

 क्या था मामला

वादकर्ता राहुल कुमार शर्मा, निवासी दरबा, थाना हलई, ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि गाड़ी नंबर BR-31-AS-7678 के मालिक और दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें शाहपुर रेलवे स्टेशन से बैठाकर धमौन जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास उतार दिया। वहां उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट कर मोबाइल और बैग की लूट की गई, जिसके बाद अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

 पुलिस की त्वरित व सटीक कार्रवाई

एसटीएफ की तकनीकी इनपुट और स्थानीय पुलिस की लगातार निगरानी के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें कुख्यात लुटेरा राकेश उर्फ अक्के को धर दबोचा गया।

उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (BR-31-AS-7678) और वादी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

 एसपी अर्विंद प्रताप सिंह की सतर्कता का परिणाम

जिले के एसपी अर्विंद प्रताप सिंह ने हाल में ही सभी थाना प्रभारियों को संगठित अपराध और लूट की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उनकी रणनीति व मॉनिटरिंग का ही नतीजा है कि लगातार अपराधियों की धर-पकड़ हो रही है।

अपराधियों के विरुद्ध यह तेज़ और प्रभावी कार्रवाई समस्तीपुर पुलिस की चौकसी और दक्ष नेतृत्व का प्रमाण है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *