:
Breaking News

सरकार बनते ही नीतीश कुमार फिर सड़क पर—पटना में कई परियोजनाओं का औचक निरीक्षण, अफसरों को कड़े निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना की सड़कें, नाले और अधूरे प्रोजेक्ट—ये सभी मंगलवार को मुख्यमंत्री की नजर में थे। सरकार गठन के कुछ ही दिनों बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से सीधे फील्ड में उतर पड़े। राजधानी में कई स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों का उन्होंने अचानक निरीक्षण किया।

सबसे पहले वे मन्दिरी नाला परियोजना स्थल पहुंचे, जहां चल रहे निर्माण कार्य की विस्तार से जानकारी ली। नाला परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री का रुख बेहद स्पष्ट और कड़ा दिखाई दिया।काम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं”मुख्यमंत्री का सख़्त संदेश
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि,मन्दिरी नाला से जुड़े सभी कार्य तेजी से और निर्धारित समय के भीतर पूरे किए जाएं।जहां बाधाएं हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाए।देरी के लिए कोई बहाना स्वीकार नहीं होगा।

उनका मौजूदगी यह दिखा रही थी कि नई सरकार की प्राथमिकताओं में विकास कार्यों की गति सबसे ऊपर है।

लगातार फील्ड मॉनिटरिंग—नीतीश सरकार का नया टोन

सरकार गठन के बाद से लगातार मुख्यमंत्री का फील्ड में उतरना एक संकेत है कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक ढांचा पहले से कहीं अधिक दबाव और जवाबदेही की स्थिति में रहेगा।राजधानी के बड़े प्रोजेक्ट—चाहे सड़क हो, नाला हो या शहरी बुनियादी ढांचा—मुख्यमंत्री खुद निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे सभी विभागों को यह संदेश जा रहा है कि आफिस फाइलों से ज़्यादा अब मौके पर मौजूदगी मायने रखेगी।

पटना के विकास कार्यों पर बढ़ी निगरानी

मन्दिरी नाला संपूर्ण पटना की जल-निकासी व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। बरसात में होने वाली जलजमाव की समस्या को खत्म करने के लिए यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इस नाला को समय पर पूरा करना शहर के लिए अत्यंत जरूरी है और इसकी देरी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *