:
Breaking News

बिहार में एआई मिशन को मंजूरी, राज्य बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना को मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि सरकार नई तकनीकों को अपनाकर शासन और विकास को आधुनिक बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। एआई को सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण तकनीक मानते हुए बिहार इसे अवसर के रूप में विकसित करेगा।

एआई मिशन के तहत राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी और कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, उद्योग व शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में तकनीक आधारित समाधान विकसित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शोध, पेटेंट और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। फेलोशिप, रेजिडेंसी व विशेषज्ञ कार्यक्रमों से प्रतिभा निर्माण होगा। ओपन डाटा को प्रोत्साहन, शिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार और उत्तरदायी एआई इको सिस्टम के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

सरकार का दावा है कि इस पहल से बिहार तकनीकी नवाचार के राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में उभर सकेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *