:
Breaking News

बांका में नशे के खिलाफ बड़ी पहल, डीएम–एसपी ने युवाओं को दी जागरूकता की दुहाई

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बांका। बुधवार को जिले में नशा मुक्ति दिवस पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों ने उपस्थित शिक्षक, छात्र–छात्राओं और विभागीय कर्मियों को नशे के दुष्प्रभावों से परिचित कराया और बताया कि किस तरह नशा व्यक्ति, परिवार और पूरे समाज के लिए विनाश का कारण बनता है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त बिहार का सपना तभी पूरा होगा जब समाज के सभी वर्ग—स्कूल, घर, मोहल्ला, पंचायत और प्रशासन—समान रूप से जिम्मेदारी निभाएं। युवाओं को विशेष तौर पर जागरूक करने पर जोर दिया गया, ताकि वे गलत आदतों में न पड़ें और अपनी ऊर्जा राज्य के विकास में लगा सकें।

अधिकारियों ने कहा कि नशे की आदत सिर्फ स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुँचाती, बल्कि अपराध, गरीबी और परिवारिक टूटन की बड़ी वजह बनती है। इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब हर व्यक्ति यह ठान ले कि वह न सिर्फ खुद नशामुक्त रहेगा, बल्कि आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों से बचाने का प्रयास करेगा।

विद्यालयों से आए छात्रों ने भी नशामुक्ति पर शपथ ली और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित और सशक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है, और इसके लिए नशे के खिलाफ सामूहिक मुहिम जरूरी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *