:
Breaking News

बांका एसपी ने बुधवार को सुनी आम लोगों की समस्याएँ, थानों को तत्पर कार्रवाई के निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बांका। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में जन-सुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याएँ विस्तार से सुनी। फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक तनाव, आपराधिक मामलों और स्थानीय स्तर पर उत्पन्न विभिन्न परेशानियों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

एसपी ने हर मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थानों को तत्काल और विधि-सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों का निवारण समयबद्ध और निष्पक्ष होना चाहिए। किसी भी थाना क्षेत्र में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायतकर्ता की बात पूरी संवेदनशीलता से सुनी जाए और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए, ताकि लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।

जनसुनवाई के दौरान कई लोग अपनी अर्जियों के साथ पहुंचे थे, जिन्होंने एसपी से मुलाकात के बाद राहत की भावना व्यक्त की।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *