:
Breaking News

बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और शेरपुर–दिघवारा गंगा पुल का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, कहा“गति बढ़ाएँ, पटना को मिलेगा बड़ा राहत मार्ग”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना:बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना के दो सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं—दानापुर–बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और शेरपुर–दिघवारा गंगा पुल—का व्यापक निरीक्षण किया।CM ने निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए, क्योंकि दोनों परियोजनाएँ राज्य की यातायात संरचना को नई दिशा देने वाली हैं।

एलिवेटेड कॉरिडोर: बिहटा–कोईलवर तक सफर होगा आसान

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
CM ने प्रगति रिपोर्ट सुनने के बाद कहा कि यह कॉरिडोर पूरा होते ही बिहटा से कोईलवर के बीच ट्रैफिक में बड़ी राहत मिलेगी। यह पटना शहर को NH–922, कोईलवर पुल, और कन्हौली मोड़ रिंग रोड से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण फीडर मार्ग साबित होगा।मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर इस बात पर जोर दिया कि यह परियोजना बिहटा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की कनेक्टिविटी का आधार स्तंभ बनेगी, इसलिए निर्माण में किसी तरह की देरी स्वीकार्य नहीं है।

शेरपुर–दिघवारा गंगा पुल: पटना ट्रैफिक पर कम होगा दबाव

एलिवेटेड कॉरिडोर के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सीधे शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण स्थल पहुंचे।
अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पुल निर्माण का काम सुचारू रूप से और निर्धारित गति से चल रहा है। CM ने कहा कि सरकार ने परियोजना के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए हैं, इसलिए अब लक्ष्य सिर्फ तेज़ी से काम पूरा करना होना चाहिए।
CM नीतीश कुमार ने उस हिस्से का भी जायजा लिया जहां यह पुल जेपी गंगा पथ से जुड़ने वाला है। यह इंटरकनेक्शन राजधानी की संपूर्ण यातायात संरचना में बड़ा बदलाव लाएगा।

छपरा–सीवान–गोपालगंज–हाजीपुर जाने वालों को पटना में नहीं करना पड़ेगा प्रवेश

शेरपुर–दिघवारा गंगा पुल के पूरा होने का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि उत्तर बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को अब पटना शहर के भीतर प्रवेश नहीं करना पड़ेगा।
CM ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के तैयार होने पर—

पटना शहर पर ट्रैफिक का बोझ घटेगा

आम लोगों के समय और ईंधन की बचत होगी

राजधानी के भीतर सड़क व्यवस्था और सुगम होगी

प्रदेशवासियों को नए वैकल्पिक मार्ग मिलेंगे

उन्होंने दोहराया कि सरकार लगातार निरीक्षण कर रही है और हर स्तर पर सुझाव देकर परियोजनाओं को समय से पूरा करवाने की दिशा में काम कर रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *