:
Breaking News

समस्तीपुर में अनुरक्षकों का जोरदार March & Mass Protest, समाहरणालय परिसर में गूंजीं मांगें

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर में बुधवार को बिहार राज्य अनुरक्षक संघ की जिला कमिटी के आह्वान पर हजारों की संख्या में अनुरक्षक सड़क पर उतरे। चीनी मिल चौक से निकला विशाल जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ जिला समाहरणालय पहुंचा, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने राज्यस्तरीय विरोध सभा आयोजित की। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने किया, जबकि संचालन विष्णुदेव महतो ने संभाला।

अनुरक्षकों की मुख्य मांगें: ठेका प्रथा खत्म करने से लेकर नियमितीकरण तक

सभा में मंच से एक के बाद एक वक्ताओं ने सरकार के प्रति अपनी नाराज़गी व्यक्त की और कई अहम मांगें उठाईं। प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं—

चार नए श्रम कोड कानूनों की वापसी

ग्रामीण क्षेत्र, नगर निकाय और PHED विभाग में ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग

पंचायती राज विभाग से चयनित अनुरक्षकों को नगर निगम समस्तीपुर में यथावत बनाए रखने की अपील

नल-जल योजना में चयनित अनुरक्षकों व पंप ऑपरेटरों का नियमितीकरण

बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान

भुगतान सीधे व्यक्तिगत बैंक खाते में करने की व्यवस्था

नल-जल योजना से जुड़े अनुरक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा

वार्ड पार्षद द्वारा चाभी छीने जाने और ताला तोड़ने जैसी घटनाओं पर तुरंत रोक

सभा में यह भी मांग उठाई गई कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत जारी हुआ चयन पत्र नगर निगम कार्यालय से बिना देरी उपलब्ध कराया जाए।

वक्ताओं ने सरकार पर लगाया “बेरोजगारी बढ़ाने” और “आवाज़ दबाने” का आरोप

जिला सचिव विष्णुदेव महतो ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी देने के बजाय नौकरियां खत्म कर रही है। बड़ी संख्या में अनुरक्षकों को बिना किसी ठोस कारण के बर्खास्त किया जा रहा है, और जब वे अपनी समस्या लेकर प्रशासन के पास जाते हैं, तो समाधान की जगह उन्हें अनसुना कर दिया जाता है।

जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पूरे बिहार में युवा असंतोष फैल रहा है।
उन्होंने कहा—
“सरकार न शिक्षक की सुन रही है, न नल-जल कर्मियों की, न स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों की। हर ओर दमन का माहौल है और युवाओं की आवाज़ को दबाया जा रहा है।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *