:
Breaking News

शराब माफिया से ‘डील’ कर रहे दारोगा पकड़े गए—SSP आशीष की सख़्ती से उड़ीं वर्दीवालों की नींद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

छपरा में शराब माफियाओं से मिलीभगत का ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे जिले की खाकी को शर्मसार कर दिया। लेकिन इस शर्मिंदगी से भी ज्यादा चर्चा में है एसएसपी डॉ. कुमार आशीष की ईमानदार और बेखौफ कार्रवाई, जिन्होंने बिना किसी दबाव और बिना देर किए दो पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर जेल भिजवा दिया।

सूचना मिली—पुलिसकर्मी बंधक, शराब माफिया सौदेबाजी में; एसएसपी ने तुरंत दबाव बनाया

पूरा भ्रष्टाचार का नेटवर्क तब खुला जब सूचना आई कि शराब से भरी स्कॉर्पियो को छोड़ने की डील चल रही है और इसी बीच एक प्रशिक्षु पुलिसकर्मी को ही बंधक बना लिया गया।
यह सूचना मिलते ही एसएसपी ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया और एएसपी सदर राम पुकार सिंह के नेतृत्व में तेजी से विशेष टीम तैयार की।

टीम ने मढ़ौरा के कोलुआ गांव में छापेमारी कर प्रशिक्षु दारोगा चंद्रभान कुमार को सकुशल छुड़ाया।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा—दारोगा ही कर रहे थे ‘शराब सौदे’ की दलाली

एएसपी की रिपोर्ट में साफ हुआ कि trainee SI चंद्रभान कुमार और दारोगा दीपक कुमार ओझा, शराब माफिया से अवैध वसूली की डील कर रहे थे।एसएसपी ने बिना किसी ‘कवर-अप’ के दोनों को तुरंत निलंबित किया और मद्यनिषेध कानून व आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर सीधे जेल भेज दिया।

यह कार्रवाई बताती है कि एसएसपी ने वर्दी का दाग छिपाने की बजाय दागियों पर सीधा वार किया।

कुख्यात तस्कर बाल्मीकि सिंह गिरफ्तार—हथियार, कारतूस और शराब बरामद

छापेमारी में पुलिस ने जमालपुर गांव के कुख्यात शराब कारोबारी बाल्मीकि सिंह को दबोचा। उसके पास से

देशी पिस्टल

तीन मैग्जीन

एक जिंदा कारतूस

एक चाकू

9 लीटर देसी शराब
जब्त की गई।


साथ ही वही स्कॉर्पियो गाड़ी भी कब्जे में ली गई जिसे छोड़ने के लिए यह पूरी साजिश रची गई थी।

‘नो टॉलरेंस’ मोड में एसएसपी—पूरे विभाग में संदेश साफ

एसएसपी की इस कार्रवाई ने विभाग में साफ संदेश दिया है कि वर्दी के भीतर कोई अपराध करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा।
छपरा के अधिकारी और आम लोग मानते हैं कि डॉ. आशीष अपनी ईमानदारी, सख़्ती और ज़ीरो-टॉलरेंस वाली छवि के कारण पूरे सारण में कानून-व्यवस्था का स्तर लगातार बेहतर कर रहे हैं।

तेज तर्रार टीम—फौरन की कार्रवाई

इस ऑपरेशन में
एएसपी सदर-1 राम पुकार सिंह,
मढ़ौरा के एएसपी-1 नरेश पासवान,
गरखा, मढ़ौरा, मुफस्सिल थानों की टीमने मिनटों के अंतराल में बंधक पुलिसकर्मी को छुड़ाया और तस्कर को धर दबोचा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *