:
Breaking News

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'सेंयार' बनने के आसार, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नवंबर का महीना चक्रवातों का मौसम माना जाता है और इस बार भी हालात तेजी से उसी दिशा में बढ़ रहे हैं। मलक्का जलडमरूमध्य के पास बना गहरा दबाव अगले कुछ दिनों में चक्रवात ‘सेंयार’ में बदल सकता है। आईएमडी के मुताबिक यह तंत्र धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है और चक्रवाती तूफान बनने पर 60–100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। समुद्री गतिविधियों पर इसका सीधा असर पड़ने की चेतावनी दी गई है।

इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से और दक्षिण श्रीलंका के पास एक और कम दबाव सक्रिय है, जो आगे चलकर डिप्रेशन का रूप ले सकता है। दोनों सिस्टम मिलकर दक्षिण भारत के मौसम को अगले कुछ दिनों तक प्रभावित करेंगे।

अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने 26–27 नवंबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में उथल-पुथल की संभावना जताई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। 28 नवंबर से बारिश में कमी आने के आसार हैं, लेकिन मौसम अस्थिर रहेगा।

तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत में असर

दूसरी मौसम प्रणाली के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में बारिश जारी है। तमिलनाडु के तटीय जिलों—खासतौर पर तूतीकोरिन—में जलभराव की स्थिति बनी रही, जिसके चलते कई जगह स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े। आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *