:
Breaking News

मधुबनी में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में कार समाई, दो की मौके पर मौत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मधुबनी। लखनौर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक ऐसी दुर्घटना हुई जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पानी से भरे सड़क के गहरे गड्ढे में एक कार अचानक पलटकर समा गई, जिससे कार सवार दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दिखा नहीं गड्ढा, हादसा बन गया मौत का जाल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस जगह हादसा हुआ वहां सड़क पर लंबे समय से पानी भरा हुआ था। जलजमाव इतना था कि नीचे बने खतरनाक गड्ढे दिखाई ही नहीं देते थे। इसी वजह से तेज रफ्तार में आ रही कार सीधे गड्ढे में जा गिरी।

कार का नंबर BR 06P 17041 बताया गया है। हादसे के बाद कार का इंडिकेटर जलता हुआ देखा गया, जिससे स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

आधार कार्ड से हुई पहचान

पुलिस ने कार सवारों की पहचान ड्राइवर की जेब से मिले आधार कार्ड से की। पहचान घूर्णन माली, निवासी संगम विहार के रूप में हुई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार सवार कहां से आ रहे थे और किस दिशा में जा रहे थे।

प्रशासन पर लोगों का फूटा गुस्सा

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर जलजमाव और गड्ढे कोई नई समस्या नहीं है। कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन सुधार की दिशा में कदम नहीं उठाता। लोगों का आरोप है कि लापरवाही ने ही दो जानें छीन लीं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही लखनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *