:
Breaking News

Samastipur News: 11 सितंबर तक 50% राशि जमा करें, 12 को लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar | Bihar News | Patna News | Samastipur News | समस्तीपुर में लंबित परिवहन चालानों के निपटारे के लिए जागरूकता अभियान शुरू, 11 सितंबर तक 50 प्रतिशत राशि जमा करने पर 12 सितंबर की लोक अदालत में उपस्थिति जरूरी नहीं।

समस्तीपुर में लंबित चालानों पर बड़ी राहत, 11 सितंबर तक भुगतान का मौका

10 सितंबर, Alam Ki Khabar। समस्तीपुर में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के निपटारे को लेकर जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। आगामी 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले लोगों को चालान निपटाने की प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधा की जानकारी देने के लिए जागरूकता वाहन रवाना किया गया।

समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर वाहन चालकों और वाहन स्वामियों को लंबित चालानों के शीघ्र निष्पादन तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगा।

11 सितंबर तक जिला परिवहन कार्यालय में जमा करें राशि

जिला प्रशासन के अनुसार वाहन स्वामी 11 सितंबर 2026 तक जिला परिवहन कार्यालय, समस्तीपुर पहुंचकर अपने लंबित चालानों की निर्धारित 50 प्रतिशत राशि जमा कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने वाले वाहन स्वामियों को 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी।

प्रशासन ने वाहन मालिकों से अपील की है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए निर्धारित अवधि के भीतर ही चालान का भुगतान कर प्रक्रिया पूरी कर लें।

12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में किया जाएगा। इसकी कार्यवाही सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित एवं सुगम निष्पादन को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की जा रही है।

जिलाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाकर अपने लंबित चालानों का समय पर निष्पादन कराएं।

जागरूकता वाहन के रवाना होने के दौरान उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्त्ता ब्रजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सौरभ कुमार समेत जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *