:
Breaking News

नवादा में हिरासत में नाबालिग की मौत से उबाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा — थाने पर बवाल, उच्च स्तरीय जांच टीम गठित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक नाबालिग की मौत ने पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश की स्थिति पैदा कर दी। प्रेम-प्रसंग से जुड़े एक मामले में हिरासत में लिए गए 15–16 वर्षीय सन्नी कुमार, निवासी बौरी गांव, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीणों ने थाने को घेर लिया और जमकर हंगामा किया।

कैसे भड़की आग?

बताया जाता है कि करीब तीन साल पुराने प्रेम संबंध को लेकर लड़की के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। बुधवार की शाम पुलिस ने सन्नी को पकड़ लिया था। लेकिन गुरुवार की सुबह उसकी मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुँची, माहौल अचानक बिगड़ गया।
परिजनों ने पुलिस पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। लड़के के गले पर निशान मिलने की बात भी परिवार वाले कह रहे हैं।

थाने पर ग्रामीणों का हमला

मौत की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग थाने पर पहुंचे और उग्र हो गए। भीड़ ने पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया, डायल-112 की एक गाड़ी की हवा निकाल दी और सड़क पर खड़ी कर दी। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए नवादा पुलिस ने अतिरिक्त 100 से अधिक जवानों की तैनाती की।

जांच शुरू, एफआईआर दर्ज

डीएसपी राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि

नाबालिग की मौत थाने परिसर में हुई है।

प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया था।

सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

परिजनों की ओर से मिली शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन किया जा रहा है।

ग्रामीणों में गहरा रोष

गांववालों का कहना है कि यदि पुलिस की कस्टडी में कोई किशोर मर जाए, तो यह गंभीर सवाल खड़ा करता है। वे दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर, प्रशासन स्थिति को शांत करने में जुटा है और आश्वासन दे रहा है कि हर तथ्य सामने लाया जाएगा

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *