:
Breaking News

पटोरी में मिला अर्धजला भ्रूण का मामला रहस्यमय, पुलिस ने शुरू की जांच — सबूत मिटाने की आशंका

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नगर परिषद वार्ड संख्या 21, पटोरी प्रखंड कार्यालय के ठीक बगल में मुख्य सड़क किनारे फेंके हुए दो अर्द्धविकसित भ्रूणों की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस जब पहुँची, तब तक गायब था पूरा सबूत

सूचना मिलते ही पटोरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची, लेकिन घटनास्थल से कचरे का ढेर और दोनों भ्रूणों का कोई अता-पता नहीं मिला। इससे यह आशंका और मजबूत होती है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सबूत मिटाने के इरादे से भ्रूण को कचरे में डालकर आंशिक रूप से जला दिया और बाद में उठा ले गया।

कांड दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में
पटोरी थाना कांड संख्या–471/24 दिनांक 26.11.2025
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, स्थानीय लोगों के बयान और पूरे क्षेत्र की निगरानी बढ़ाई गई है।

कानून व्यवस्था सामान्य

घटना से इलाके में थोड़ी देर के लिए तनाव अवश्य पैदा हुआ था, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *