:
Breaking News

बिहार में नई सरकार का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए नौकरी का दरवाज़ा खोलने की तैयारी तेज, दिसंबर तक मांगी गई रिक्तियों की सूची

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार में नई सरकार का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए नौकरी का दरवाज़ा खोलने की तैयारी तेज, दिसंबर तक मांगी गई रिक्तियों की सूची

पटना।बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोजगार को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। उन्होंने राज्य के सभी प्रशासनिक विभागों, प्रमंडलीय आयुक्तों, पुलिस मुख्यालय और सभी जिलाधिकारियों को 31 दिसंबर तक रिक्त पदों की पूरी सूची सामान्य प्रशासन विभाग को भेजने का निर्देश दिया है। सरकार का लक्ष्य है कि रिक्तियों की गणना पूरी होते ही इन्हें नियुक्ति आयोगों को भेजकर भर्ती प्रक्रिया को गति दी जाए।

जनवरी में आएगा पूरे साल की भर्तियों का कैलेंडर

मुख्यमंत्री ने सभी नियुक्ति आयोगों और चयन एजेंसियों को कहा है कि जनवरी 2026 में वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करें, जिसमें ये सभी बातें साफ तौर पर हों—

विज्ञापन जारी होने की तिथि

परीक्षाओं की संभावित समय-सारिणी

अंतिम रिजल्ट की घोषणा की आखिरी तिथि

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी नौकरी की पूरी प्रक्रिया—विज्ञापन से लेकर अंतिम रिजल्ट तक—एक साल से अधिक नहीं चलनी चाहिए, चाहे परीक्षा के कितने भी चरण क्यों न हों।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर

नीतीश कुमार ने कहा कि सभी परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी, ईमानदार और व्यवस्थित हों।
इसके लिए आयोगों को निर्देश दिया गया है—

नकल रोकने के लिए तुरंत और सख्त कार्रवाई

ऑनलाइन CBT परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाना

तकनीक आधारित मॉनिटरिंग को मजबूत करना

सरकार चाहती है कि भर्ती से जुड़े हर कदम में युवाओं का पूरा भरोसा बना रहे।
5 साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य

सीएम नीतीश ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा—

2020-25 के बीच 50 लाख युवाओं को नौकरी/रोजगार दिया गया

नई सरकार ने अब 2025-30 के बीच एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है,उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही सभी विभागों से रिक्तियों की समीक्षा शुरू कर दी गई है और बड़े स्तर पर सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है।युवाओं के लिए यह संकेत साफ है,बिहार में आने वाले महीनों में बड़े पैमाने पर भर्तियों का दौर शुरू होने वाला है, और सरकार इसे मिशन मोड में पूरा करने के मूड में है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *