:
Breaking News

10 लाख महिलाओं को मिला आर्थिक सहारा, सीएम नीतीश का विपक्ष पर वार — “पहले क्या होता था, सबको पता है. अब किसी को छोड़ेंगे नहीं”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ‘संकल्प’ (एक अणे मार्ग) में आयोजित कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 10 लाख महिलाओं के खाते में 10–10 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी। इस मौके पर सीएम नीतीश का तेवर विपक्ष के खिलाफ खासा आक्रामक दिखा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े जिलों की महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा—
“पहले की सरकार में क्या होता था, यह किसी से छिपा नहीं है। अब हम काम कर रहे हैं और किसी को छोड़ने वाले नहीं हैं… बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अब तक 1 करोड़ 56 लाख महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं और बड़ी संख्या में महिलाएँ अपनी पसंद के छोटे-बड़े व्यवसाय शुरू कर चुकी हैं।

सरकार रोजगार अवसरों को और मजबूत करने के लिए योजना में सुधार पर भी विचार कर रही है। महिलाओं को आगे दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता देने की तैयारी है, जिससे वे बड़े पैमाने पर अपना व्यवसाय बढ़ा सकें।

नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए लागू 50% तक आरक्षण, पुलिस विभाग में 35% आरक्षण और शिक्षा-स्वास्थ्य से जुड़ी पहल को बिहार की प्रगति का मजबूत आधार बताया।
अंत में उन्होंने कहा—महिलाओं के लिए किए जा रहे अच्छे काम रुकने वाले नहीं हैं… हम इसे और आगे बढ़ाएँगे।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *