:
Breaking News

चुनाव बाद नीतीश का ‘वर्क मोड’ तेज़,सुबह-सुबह सचिवालय में अचानक पहुंचे, अफसरों में हड़कंप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार में विपक्ष भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और सक्रियता पर सवाल उठाता रहा हो, लेकिन शुक्रवार की सुबह राजधानी में जो नज़ारा देखने को मिला उसने इन दावों को ध्वस्त कर दिया। चुनाव के बाद सीएम अब पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में नज़र आ रहे हैं।

शुक्रवार (28 नवंबर, 2025) की सुबह नीतीश कुमार बिना पूर्व सूचना के मुख्य सचिवालय के कई महत्वपूर्ण विभागों के निरीक्षण के लिए पहुँच गए। मुख्यमंत्री को अचानक देख अफसरों से लेकर कर्मियों तक सभी सतर्क हो गए।

निरीक्षण के दौरान सीएम ने
— मुख्य सचिव कोषांग
— मंत्रिमंडल कक्ष
— वित्त मंत्री का चेंबर
— अतिथि कक्ष
सहित सचिवालय के कई हिस्सों की कार्यप्रणाली, उपस्थिति और व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया—
“समय पर दफ्तर आएं, अनुशासन बनाए रखें और संवेदनशीलता से काम करें। सभी फाइलें समय पर निपटें, काम में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी।”

इसके साथ ही उन्होंने पूरे सचिवालय कैंपस की सफाई और सौंदर्यीकरण पर भी खास जोर दिया।
उन्होंने कहा—
“परिसर साफ और सुव्यवस्थित दिखे। जहां जरूरत हो, तुरंत पौधारोपण कराएं। आगंतुकों की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।”

मुख्यमंत्री ने सचिवालय को “और अधिक आधुनिक, व्यवस्थित और जन-अनुकूल” बनाने की योजना तेज़ करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *