:
Breaking News

दरभंगा में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़ — ITI कॉलेज पर JCB से हमला, फायरिंग, कई छात्र घायल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा।भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव में गुरुवार की शाम जमीन विवाद इतना बढ़ गया कि एक प्राइवेट ITI कॉलेज युद्धभूमि में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने अचानक JCB लेकर कॉलेज पर धावा बोला, तोड़फोड़ की और फायरिंग भी की। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए और संस्थान में अफरा-तफरी मच गई।

घटना कैसे हुई?

सूत्रों के मुताबिक विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर एक समूह सीधे JCB लेकर कॉलेज पहुंचा और भवन व बाउंड्री पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसी दौरान, संचालक रहबर आलम पर भी गोली चलाए जाने का आरोप है। रहबर की कनपटी के पास गंभीर चोट आई है।

पुलिस पहुंची, खोखे बरामद
घटना की सूचना मिलते ही भालपट्टी और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां से दो खोखा बरामद किया। सदर डीएसपी ने फायरिंग की पुष्टि की है और पूरे मामले की जांच जारी है।

गांव में तनाव, लोगों ने किया सड़क जाम,

हमले के बाद स्थानीय लोग भड़क उठे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। पुलिस को मौके पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में सदर एसडीपीओ राजीव कुमार और कई थाने की टीमों ने पहुंचकर स्थिति संभाली।

कौन हैं आरोपी?

संचालक रहबर आलम ने आरोप लगाया है कि,नेमतुल्लाह,सद्दाम बॉस,और उनके सहयोगियों
ने सोची-समझी साजिश के तहत हमला किया।रहबर का कहना है कि ये लोग पिछले दस वर्षों से उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है।

क्या है वजह?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मामला सीधे-सीधे जमीन पर कब्जा करने से जुड़ा है। आरोपी JCB लेकर आए थे और पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमला कर चुके थे।

पुलिस की कार्रवा

भालपट्टी थानाध्यक्ष को मौके पर लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। देर शाम सदर थानाध्यक्ष और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे तथा आश्वासन दिया कि जांच तेज की गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *