:
Breaking News

बिहार की महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में 10 लाख महिलाओं के खाते में पहुँचे 10-10 हज़ार रुपये

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार सरकार ने आज राज्य की महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुल 1000 करोड़ रुपये की इस वित्तीय सहायता को ट्रांसफर करते हुए कहा कि यह राशि महिलाओं को छोटे-छोटे उद्यम शुरू करने, रोज़गार खड़ा करने और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

जीविका समूह ने बदली महिलाओं की जिंदगी

पिछले कुछ वर्षों में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जीविका समूह की भूमिका काफी प्रभावी रही है। पहले जहां महिलाएं घर के कामों के बाद खाली समय में सिर्फ घरेलू गतिविधियों तक सीमित रहती थीं, वहीं अब जीविका समूह से जुड़कर वे बचत, अनुशासन और सामूहिक विकास की ओर बढ़ रही हैं।
इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री ने आज ग्रामीण क्षेत्रों की 9.50 लाख और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के खाते में सहायता राशि भेजी।

अब तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को मिला लाभ

सरकार की इस योजना का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब तक 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ पा चुकी हैं।
हालांकि, अभी भी बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं के खाते में राशि पहुंचना बाकी है, और सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है ताकि हर योग्य महिला तक योजना का लाभ पहुंच सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *