:
Breaking News

सीएम नीतीश ने सचिवालय में किया अचानक निरीक्षण, युवाओं के लिए नौकरी कैलेंडर जल्द आने का संकेत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार सुबह अचानक मुख्य सचिवालय (घंटाघर) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सचिवालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और सभी विभागों को रिक्तियों की जानकारी भेजने और नौकरी कैलेंडर जारी करने का आदेश दिया।

गुरुवार शाम ही मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की थी कि बिहार में सरकारी भर्ती के लिए अब पूरे साल का कैलेंडर जारी किया जाएगा। इस घोषणा से पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ बिहार शरीफ, दरभंगा, आरा, कटिहार जैसे छोटे शहरों में रहने वाले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

सीएम नीतीश कुमार लगातार सरकारी योजनाओं और भर्ती प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इस बार उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके सभी विभागों से 31 दिसंबर तक अपनी रिक्तियों को सामान्य प्रशासन विभाग में भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सभी विभागों और आयोगों का कैलेंडर जारी किया जाएगा, जिससे यह साफ होगा कि कौन सा आयोग किस परीक्षा की तारीख तय करेगा।

युवाओं का कहना है कि अब तक विज्ञापन, परीक्षा और रिजल्ट को लेकर कोई स्पष्ट कैलेंडर नहीं था, लेकिन नई व्यवस्था के आने के बाद उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *