:
Breaking News

लखीसराय में लाली पहाड़ी महोत्सव का भव्य समापन — विदेशी इतिहासकार हुए प्रभावित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय:शुक्रवार को लखीसराय में आयोजित तीन दिवसीय लाली पहाड़ी महोत्सव 2025 का समापन सांस्कृतिक गरिमा और ऐतिहासिक महत्ता के बीच हुआ। देश-विदेश से आए इतिहासकार, शोधकर्ता और विद्वान जिले की संस्कृति और विरासत को करीब से देखने पहुंचे।

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में विदेशी मेहमानों का दल ऐतिहासिक अशोकधाम मंदिर और पुरातात्विक महत्व वाले राजौनाचौकी गांव के भ्रमण पर गया। प्राचीन अवशेषों, मंदिर स्थापत्य और परंपरागत शिल्पकला को देखकर विशेषज्ञों ने गहरा उत्साह और प्रशंसा व्यक्त की। उनका कहना था कि लखीसराय की पुरातात्विक धरोहरें भारतीय इतिहास के अध्ययन में अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

डीएम मिश्र ने अतिथियों को जिले की संस्कृति, धार्मिक महत्व और चल रहे संरक्षण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाली पहाड़ी महोत्सव का उद्देश्य लखीसराय की विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन पर्यटन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विदेशी विद्वानों ने प्रशासन के संरक्षण प्रयासों की सराहना की और भविष्य में शोध तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए सहयोग की इच्छा जताई।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *