:
Breaking News

बाँका में एसपी ने सुनी जनता की समस्याएँ, थानों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बाँका।शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बाँका ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याएँ सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपराध, जमीन विवाद, पारिवारिक झगड़े और स्थानीय स्तर पर हो रही परेशानियों को रखा।

एसपी ने प्रत्येक मामले पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित थानों को कानूनी प्रक्रिया के तहत त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों के निपटारे में गति लाई जाए।

जनता दरबार में आए लोगों ने अपनी बात सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे जाने पर संतोष जताया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *